खत्म हुआ विद्यार्थियों का इंतजार, सीबीएसई के 12वीं के नतीजे जारी, इस तरह जानें अपना रिजल्ट
नई दिल्ली।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है और लड़कों की तुलना में उनके परिणाम 0.54 प्रतिशत अंतर से बेहतर रहे जबकि करीब 70,000 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। बोर्ड के एक …
नई दिल्ली।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है और लड़कों की तुलना में उनके परिणाम 0.54 प्रतिशत अंतर से बेहतर रहे जबकि करीब 70,000 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लड़कियों ने 0.54 प्रतिशत के अंतर से लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.37 प्रतिशत है। किसी प्रावीण्य सूची(मेरिट लिस्ट) की घोषणा नहीं की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि करीब 65,000 विद्यार्थियों के 12वीं कक्षा के परिणाम अब भी तैयार किए जा रहे हैं, इनकी घोषणा पांच अगस्त तक की जाएगी। कुल 70,004 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक और 1,50,152 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक हंक हासिल किए। इसके अलावा 6149 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में हैं। बोर्ड की परीक्षाएं कोविड-19 की दूसरी आक्रामक लहर के मद्देनजर इस साल रद्द कर दी गई थी और परिणाम बोर्ड द्वारा वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए गए हैं।
छात्र अपने बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर, उमंग एप और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों के रोल नंबर डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। इसके अलावा छात्रों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये भी रिजल्ट मिल जाएगा। इससे पहले आज सीबीएसई ने यह रिजल्ट दोपहर दो बजे तक घोषित करने की घोषणा की थी।
