एक बार फिर साथ नजर आएंगे शाहरुख-काजोल, राजकुमार हिरानी की फिल्म में मचायेगें धूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और अभिनेत्री काजोल की सुपरहिट जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर धूम मचाती नजर आ सकती है। शाहरुख और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और आइकॉनिक जोड़ियों में शुमार की जाती है। शाहरुख और काजोल ने बाजीगर, करण-अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, …

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और अभिनेत्री काजोल की सुपरहिट जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर धूम मचाती नजर आ सकती है। शाहरुख और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और आइकॉनिक जोड़ियों में शुमार की जाती है।

शाहरुख और काजोल ने बाजीगर, करण-अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान और दिलवाले जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अब यह जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपनी आने वाली फिल्म के लिये शाहरुख-काजोल को साइन किया है।

इस फिल्म में काजोल, शाहरुख की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में इन दोनों के अलावा विद्या बालन और तापसी पन्नू भी काम करती नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार हिरानी की यह फिल्म एक सोशल कॉमेडी होगी। फिल्म में शाहरुख खान एक प्रवासी शख्स के रोल में नजर आएंगे, जबकि काजोल उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी।

इस फिल्म में शाहरुख की जर्नी कवर करने वाली रिपोर्टर के लिए तापसी पन्नू को लिया गया है। वहीं, विद्या बालन भी एक अहम किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। फिल्म को राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की कंपनी रेड चिली प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसकी शूटिंग अगले साल 2022 में शुरू हो सकती है।

संबंधित समाचार