गोरखपुर: यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सजग, दो किशोरियों को भेजा चाइल्ड लाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 27 जुलाई, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गोरखपुर के बल सदस्य को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गश्त के दौरान दो किशोरियों आयु 14 एवं 12 वर्ष लावारिस हालत में मिली। पूछताछ …

गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 27 जुलाई, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गोरखपुर के बल सदस्य को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गश्त के दौरान दो किशोरियों आयु 14 एवं 12 वर्ष लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त दोनों लड़कियों को चाइल्ड लाइन्स, गोरखपुर को सुपुर्द कर दिया गया। 27 जुलाई, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, छपरा के बल सदस्यों द्वारा सत्यम ट्रैवेल्स रेलवे एवं एयर टिकट आरक्षण केन्द्र, हथुआ मार्केट, छपरा की दुकान से एक व्यक्ति को एक अदद अवैध ई-टिकट के साथ पकड़ा गया।

पकड़े गये व्यक्ति के विरूद्व रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत किया गया। 27 जुलाई, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, मनकापुर एवं अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर क्षेत्र के बल सदस्यों द्वारा मार्डन ट्रैवेल्स, आजादनगर, मनकापुर की दुकान से एक व्यक्ति को 56 अदद अवैध ई-टिकट के साथ पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति के विरूद्व रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

27 जुलाई, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल यंत्रालय पोस्ट, इज्जतनगर एवं अपराध आसूचना शाखा, इज्जतनगर के बल सदस्यों द्वारा न्यू माडल कालोनी, इज्जतगर के परित्यक्त आवास में लगे सोलर लाईट उपकरणों की चोरी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये व्यक्ति के विरूद्व रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

संबंधित समाचार