लखनऊ: झाडफूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक को उम्रकैद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महोबा की एक विशेष अदालत ने युवती से बलात्कार करने के जुर्म में तांत्रिक को उम्रकैद की सजा सुनाई है और उस पर 24 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। विशेष लोक अभियोजक प्रमोद पालीवाल ने शुक्रवार को बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महोबा की एक विशेष अदालत ने युवती से बलात्कार करने के जुर्म में तांत्रिक को उम्रकैद की सजा सुनाई है और उस पर 24 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। विशेष लोक अभियोजक प्रमोद पालीवाल ने शुक्रवार को बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एससीएसटी एक्ट की विशेष न्यायाधीश संदीपा यादव की अदालत ने झाड़-फूंक के बहाने युवती से बलात्कार करने के दोषी तांत्रिक नन्दू कुशवाहा को बृहस्पतिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
उन्होंने बताया कि चरखारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती अपने रिश्तेदार के घर गयी थी, उसकी बीमारी ठीक करने के नाम पर तांत्रिक ने छह जनवरी 2017 की रात उसके साथ बलात्कार किया था। पीडि़ता ने इस मामले में प्राथमिकी 11 जनवरी 2017 को दर्ज कराई थी।
