कन्नौज: आटा चक्की में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम
कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र हसेरन के पट्टी गांव में कारखाना आटा की चक्की में साड़ी फसने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से घर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही गांव में सभी लोग एकत्रित हो गए। बीती रात करीब 9 बजे आटा की चक्की के पास महिला किसी …
कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र हसेरन के पट्टी गांव में कारखाना आटा की चक्की में साड़ी फसने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से घर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही गांव में सभी लोग एकत्रित हो गए। बीती रात करीब 9 बजे आटा की चक्की के पास महिला किसी कार्य से गई हुई थी। अचानक महिला की साड़ी चक्की के पट्टे में फंस गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
पट्टी गांव की महिला राममूर्ति पत्नी रामासरे उम्र 40 वर्ष किसी कार्य को लेकर कारखाना गई हुई थी। आटा चक्की के पास जैसे ही वह निकली उसकी साड़ी उसमें फंस गई। जब तक उस को बचाया बचाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दर्दनाक मौत से घर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इसकी सूचना हसेरन चौकी को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से घर के लोगों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया।
