उन्नाव: तालाब में उतराता मिला महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के इसुनिया मजरे बाबा खेड़ा गांव में 42 वर्षीय एक महिला का शव तालाब में उतराता मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते शव देखने के लिए तालाब किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर स्थानीय लोगों से …
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के इसुनिया मजरे बाबा खेड़ा गांव में 42 वर्षीय एक महिला का शव तालाब में उतराता मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते शव देखने के लिए तालाब किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए मोर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक माखी थाना क्षेत्र के इसुनिया मजरा बाबा खेड़ा गांव स्थित तालाब में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक महिला का शव पड़ा देख हडकंप मच गया। आनन फानन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। उसकी पहचान कराने के लिए आस पास के गांव के लोगों को भी बुलाया गया। हलांकि किसी ने भी शव कों पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला का रंग गेहुंआ, उम्र तकरीबन 42 वर्ष बताई जा रही है। उसने साड़ी ब्लाउज पहन रखा था। शिनाख्त न हो पाने से शव को कब्जे में लेते हुए मोर्च्युरी में रखवा दिया है।
