आज का राशिफल | 31 जुलाई, 2021
मेष आज आप कठिन कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। सोशल मीडिया पर विवादित मुद्दों पर प्रतिक्रिया न दें। छात्रों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। शरीर में कमजोरी महसूस होगी। अपने उद्देश्यों से ध्यान न भटकने दें। देर शाम के बाद का समय काफी शुभ है। वृष आज आपके स्वभाव में आये बदलाव …
मेष
आज आप कठिन कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। सोशल मीडिया पर विवादित मुद्दों पर प्रतिक्रिया न दें। छात्रों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। शरीर में कमजोरी महसूस होगी। अपने उद्देश्यों से ध्यान न भटकने दें। देर शाम के बाद का समय काफी शुभ है।
वृष
आज आपके स्वभाव में आये बदलाव के कारण लोग हतप्रभ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से ज्यादा घुलना-मिलना ठीक नहीं है। आज आपका अपमान हो सकता है। आंखों में कुछ परेशानी हो सकती है। दूसरों की ज़िम्मेदारी स्वयं पर लादने से बचें।
मिथुन
अाज मन की अशान्ति दूर होगी। दान-पुण्य में आप धन खर्च कर सकते हैं। करियर में विशिष्ठ अवसर मिलने की सम्भावना है। कारोबार में नये सम्पर्कों का लाभ उठा सकेंगे। घर की बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क
आज आपके विनोदी और मज़ाकिया स्वभाव की प्रशंसा होगी। घर में रिश्तेदारों के आने की सम्भावना है। आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। रात्रि के समय डिनर के लिये बाहर जा सकते हैं। मनपसन्द भोजन का आनन्द उठायेंगे।
सिंह
आज व्यापारिक साझेदारों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। अटकी हुई पेमेंट आपको वापस मिलने की सम्भावना है। समय का प्रबन्धन करने में कठिनाई होगी। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर परेशानी होने की सम्भावना है।
कन्या
आज छात्रों को शिक्षा में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन को लेकर शंकित रहेंगे। एनीमिया के रोगियों को कमजोरी हो सकती है। कारोबार में अतिरिक्त खर्चे बढ़ सकते हैं। विदेश यात्रा में कुछ बाधायें आने की सम्भावना है।
तुला
आज आपकी सलाह का लोगों को काफी लाभ मिलेगा। जॉब में आपको काफी सराहना मिलेगी। जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे वो निश्चित ही आपकी सहायता करेगा।
वृश्चिक
आज करियर में आप नये आयाम गढ़ सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में यदि कोई कड़वाहट है तो उसे सुधारने के लिये बहुत अनुकूल समय है। सभी काम आपकी योजनाओं के अनुसार ही होंगे। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। घर का वातावरण अनुकूल रहेगा।
धनु
आज प्रेमी जन के साथ खटपट होगी। इसीलिये आपको विवेकपूर्वक अपने रिश्तों को सम्भालना होगा। मन पूजा-पाठ और अध्यात्म की तरफ आकर्षित होगा। कुछ लोग आपके कार्यों में रुकावटें डालने का प्रयास करेंगे। आप बिना लड़े-झगड़े अपने काम में लगे रहें।
मकर
अचानक से पुरानी कड़वी यादें आपको दुखी कर सकती हैं। पुरानी गलतियों से सीखने की कोशिश करें। व्यापार में विरोधियों से उलझना पड़ सकता है। बड़ों से सलाह लेने से परेशानियों में कुछ नियन्त्रण पा सकेंगे।
कुंभ
आज कारोबार में इच्छित धन लाभ होगा। भविष्य को लेकर योजना बनाने और निवेश करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का आनन्द उठा सकते हैं।
मीन
आज सीनियर्स आपकी बातों से प्रभावित नहीं हो रहे हैं। इसके कारण आपको मन में कुछ चिन्ता रहेगी। आपको सूझबूझ के साथ काम लेने की आवश्यकता है। परिश्रम का परिणाम अपेक्षा से कम प्राप्त होगा। सिर में भारीपन महसूस होगा।
