बरेली: सीवर लाइन बिछाने का काम प्रभावित, लोग परेशान
बरेली, अमृत विचार। सिटी स्टेशन रोड पर कीचड़ से सीवर लाइन बिछाने का काम प्रभावित रहा। इस कारण इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। बरसात में इस मार्ग पर कई फीट तक पानी भर जाता है। सिटी स्टेशन रोड पर काफी समय से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा …
बरेली, अमृत विचार। सिटी स्टेशन रोड पर कीचड़ से सीवर लाइन बिछाने का काम प्रभावित रहा। इस कारण इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। बरसात में इस मार्ग पर कई फीट तक पानी भर जाता है। सिटी स्टेशन रोड पर काफी समय से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस वजह से अलखनाथ मंदिर और उसके आगे किला व चौपुला की ओर सड़क की खुदाई का काम हुआ है। इस वजह से लोगों को काफी समस्या हो रही है। लगातार बारिश से भी इस मार्ग पर समस्या और ज्यादा बढ़ गई है।
इस रोड पर पहले से ही दुश्वारी काफी बढ़ी हुई थी। बारिश से जलभराव और कीचड़ से सीवर लाइन बिछाने का काम प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को भी स्टेशन रोड पर काफी कीचड़ रहा। इससे वाहनों के फिसलने से लोग चोटिल होते रहे। यहां पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया और जल्द ही समस्या का समाधान का आश्वासन दिया है। खुर्रम गौंटिया वाली सड़क का निर्माण भी नहीं होने से दिक्कत बनी हुई है।
