बरेली: पिता पर डेढ़ साल के बच्चे के मुंह में सिगरेट व गुटखा रखने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ‍एक पिता पर डेढ़ साल के बच्चे को नशे की लत लगाने के गंभीर आरोप लगे हैं। बच्चे की मां का आरोप है कि पिता बच्चे के मुंह में गुटखा और सिगरेट रखता है। महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं। पति व देवर पर महिला …

बरेली, अमृत विचार। ‍एक पिता पर डेढ़ साल के बच्चे को नशे की लत लगाने के गंभीर आरोप लगे हैं। बच्चे की मां का आरोप है कि पिता बच्चे के मुंह में गुटखा और सिगरेट रखता है। महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं। पति व देवर पर महिला के मां-बाप की हत्याकर बच्चा छीनने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। शुक्रवार को महिला बच्चे के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत की।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भूड़ मोहल्ला की रहने वाली शिवानी सक्सेना की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार लेने की मांग कर रहे थे। महिला का आरोप है कि उसके पति, सास, देवर व ननद ने मांग पूरी न होने की पर उसके साथ शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

बताया कि देवर ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। 28 जुलाई की रात दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने दोबारा से मारपीट शुरू की। देर रात किसी तरह उसने मोबाइल लेकर अपने परिजनों को फोन किया और जान बचाने के लिए मदद मांगी। पुलिस लेकर पहुंचे परिजनों ने आरोपियों के चंगुल से उसे बाहर निकाला। जिसके बाद परिजन महिला को अपने साथ ले गए। आरोप है कि उसका पति डेढ़ साल के नौनिहाल के मुंह में जलती सिगरेट और पान मसाला भी रख देता है। यह भी आरोप है कि ससुराली उसे बंधक बनाकर मारपीट करते थे। साथ ही भूखा प्यासा रखकर उसे प्रताड़ित करते थे।

संबंधित समाचार