लखीमपुर-खीरी: फंदे पर लटका मिला युवती का शव, युवक ने जहर खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोलागोकर्णनाथ/लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव अलियापुर में 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला वहीं गांव के ही एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। एक ही दिन में हम उम्र युवक और युवती की मौत से गांव में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। …

गोलागोकर्णनाथ/लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव अलियापुर में 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला वहीं गांव के ही एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। एक ही दिन में हम उम्र युवक और युवती की मौत से गांव में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि दोनो के परिवारीजन कुछ भी बोलने से बच रहे है। युवती के मामा ने घर वालों पर हत्या कर भांजी का शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए  हैं।

ग्राम अलियापुर निवासी राजेश कुमार भार्गव की पुत्री मोहिनी का शव शुक्रवार की सुबह गांव के पूरब कुछ ग्रामीणों ने पेड़् से लटका देखा तो इसकी सूचना घरवालों को दी। इससे घर में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग तमाम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। युवती के गले में साड़ी का फंदा कसा था।

 शव
युवती के घर पर मौजूद पुलिस।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि साडी मृतका की मां की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

शुक्रवार की ही सुबह गांव के ही 22 वर्षीय दीपक शुक्ला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडने पर परिवार के लोग पहले सीएचसी ले गए जहां से उसे पहले जिला अस्पताल फिर लखनऊ ले गए जहां उसकी मौत हो गई। परिवार वाले आत्महत्या करने की कोई वजह नहीं बता पा रहें है। इसको लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रहीं है। चर्चाओं पर दोनों के परिवार के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

लखीमपुर-खीरी: मानव शरीर और फसल दोनों के लिए बड़ा संकट है गाजर घास

संबंधित समाचार