मुरादाबाद : जिला अस्पताल में बन रहा 14000 किलो मीट्रिक लीटर क्षमता का आक्सीजन प्लांट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला पुरुष अस्पताल में 14000 किलो मीट्रिक लीटर क्षमता का प्लांट बहुत जल्द बनकर तैयार होने वाला है। इसका निर्माण पीएम केयर फंड से किया जा रहा है। इसके संचालित होने से अस्पताल के 100 बेड पर भर्ती गंभीर मरीजों की आक्सीजन की कमी से जान पर संकट …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला पुरुष अस्पताल में 14000 किलो मीट्रिक लीटर क्षमता का प्लांट बहुत जल्द बनकर तैयार होने वाला है। इसका निर्माण पीएम केयर फंड से किया जा रहा है। इसके संचालित होने से अस्पताल के 100 बेड पर भर्ती गंभीर मरीजों की आक्सीजन की कमी से जान पर संकट नहीं आएगा। शनिवार को अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने इसका निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

कोविड की दूसरी लहर में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह मुरादाबाद में भी आक्सीजन की किल्लत की तपिश महसूस की गई थी। इसको देखते हुए सरकार ने हर जिलों में आक्सीजन प्लांट शुरु करने का एलान किया। इसी क्रम में जिला अस्पताल मुरादाबाद में भी 14000 किलो मीट्रिक लीटर क्षमता का आक्सीजन प्लांट पीएम केयर फंड से स्थापित किया जा रहा है। इससे 100 बेड पर आक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। कोविड-19 की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए इस आक्सीजन प्लांट की महत्ता काफी है।

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ शिव सिंह ने शनिवार को प्लांट के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होने काम में तेजी लाने का निर्देश संबंधित को दिया। कहा जल्द से जल्द निर्माण पूरा करें, जिससे समय रहते इसकी उपयोगिता हो सके।

प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि 14000 किलो मीट्रिक लीटर क्षमता के इस आक्सीजन प्लांट से प्रति मिनट 1000 लीटर आक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। इससे कोविड की तीसरी संभावित लहर के दौरान गंभीर मरीजों के इलाज में काफी सहूलियत होगी। इसका निर्माण पीएम केयर फंड से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेंद्र कुमार आदि भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार