बाराबंकी: संदिग्ध अवस्था में लटकता मिला युवक का शव, गांव में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव उसके घर के बरामदे में फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फटाहाबाद निवासी अजय गौतम (33) पुत्र स्व. छोटेलाल जो घर में अकेला …

बाराबंकी। बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव उसके घर के बरामदे में फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फटाहाबाद निवासी अजय गौतम (33) पुत्र स्व. छोटेलाल जो घर में अकेला रहता था।

शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाले भाई के परिवार ने उसका शव घर के बरामदे में छत के पंखे से फांसी पर झूलता हुआ देखा। जिसके बाद गॉव में दहशत फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही तय की जायेगी।

संबंधित समाचार