फतेहपुर: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, पुलिस ने कराया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में आज शनिवार को दोपहर बाद गैस सिलेंडर से लदी डीसीएम ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारकर दिया जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची 112 पुलिस वाहन ने घायल दंपत्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से …

फतेहपुर। फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में आज शनिवार को दोपहर बाद गैस सिलेंडर से लदी डीसीएम ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारकर दिया जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची 112 पुलिस वाहन ने घायल दंपत्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने बांदा के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद अमौली मार्ग से गैस सिलेंडर से लदी डीसीएम जहानाबाद की ओर आ रही थी जैसे ही कलाना व लहुरी सरायं गांव के बीच पहुंची तभी आगे चल रहे बाइक सवार दंपत्ति महेश सैनी 52 वर्ष व उनकी पत्नी माया देवी 45 वर्ष निवासी ग्राम मदनपुर, थाना चिल्ला, जनपद बांदा अपनी पुत्री नीतू देवी ग्राम कैथा, थाना घाटमपुर, जनपद कानपुर नगर के यहां जहानाबाद होते हुए जा रहे थे जो डीसीएम की टक्कर से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही 112 पुलिस वाहन घटनास्थल पहुंच, घायल दंपत्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में उपचार हेतु भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद अधिक घायल अवस्था को देख जिला अस्पताल बांदा के लिए रेफर कर दिया।

संबंधित समाचार