टोक्यो ओलंपिक: गणपति और वरुण ठक्कर भारतीय जोड़ी आखिरी दौर से पहले सबसे निचले पायदान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इनोशिमा। पुरुषों की स्किफ 49अर स्पर्धा में केसी गणपति और वरुण ठक्कर की भारतीय सेलिंग (पाल नौकायन) जोड़ी शनिवार को यहां ओलंपिक की तीन रेस में क्रमश: 16वें, नौवें और 14वें स्थान पर रही। भारतीय जोड़ी 154 अंकों के साथ 19 जोड़ियों में ओवरऑल 17वें स्थान पर है। प्रतियोगिता में अब सिर्फ पदक स्पर्धा बाकी …

इनोशिमा। पुरुषों की स्किफ 49अर स्पर्धा में केसी गणपति और वरुण ठक्कर की भारतीय सेलिंग (पाल नौकायन) जोड़ी शनिवार को यहां ओलंपिक की तीन रेस में क्रमश: 16वें, नौवें और 14वें स्थान पर रही।

तर्कों और मतभेदों से निकलकर वरुण ठक्कर ने कैसे बनाई केसी गणपति के साथ जोड़ी?

भारतीय जोड़ी 154 अंकों के साथ 19 जोड़ियों में ओवरऑल 17वें स्थान पर है। प्रतियोगिता में अब सिर्फ पदक स्पर्धा बाकी है। प्रत्येक स्पर्धा में रेस की एक सीरीज होती है।

प्रत्येक रेस में स्थान के हिसाब से अंक दिये जाते हैं जिसमें पहले स्थान पर रहने वाले को एक अंक जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले को दो अंक मिलते हैं। अन्य प्रतिस्पर्धियों को भी इसी तरह स्थान के हिसाब से अंक मिलते हैं।

संबंधित समाचार