हरोदई: ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने कराया प्रेम युगल का निकाह, जानें क्या है पूरा मामला
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में एक युवती को उसके ही गांव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। हालांकि पुलिस ने अगले ही दिन युवक को ट्रेस कर कन्नौज से लड़की को बरामद करने के साथ ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी पचड़े में फंसने और जेल जाने के भय से युवक …
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में एक युवती को उसके ही गांव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। हालांकि पुलिस ने अगले ही दिन युवक को ट्रेस कर कन्नौज से लड़की को बरामद करने के साथ ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी पचड़े में फंसने और जेल जाने के भय से युवक और उसके परिजनों ने युवती से निकाह करने की हामी भर दी। जिसके बाद थाना परिसर के पीछे स्थित दरगाह पर दोनों का निकाह तमाम गांव वालों की मौजूदगी में संपन्न हो गया।
बताते चलें कि पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव की कुरैशी परिवार की एक युवती को उसके ही गांव के बाबर पुत्र सरफुद्दीन खां बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जबकि युवती की मां ने पाली पुलिस को तहरीर देकर नगदी और जेवर के साथ उसकी बेटी को भगा ले जाने का आरोप बाबर पर लगाया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को ट्रेस कर लिया, और युवती को कन्नौज से बरामद कर युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पाली थाने लाया गया। इसी बीच युवक और उसके परिजनों ने कानूनी पचड़े के फंसने के भय से युवती से निकाह कर लेने की हामी भर दी ।
हालांकि युवती की मां इस निकाह को लेकर तैयार नहीं हुई, और उन्होंने थाना परिसर में ही हंगामा कर दिया। लेकिन बाद में गांव वालों के समझाने के बाद युवती की मां ने भी रजामंदी दे दी । पाली थानाध्यक्ष वीएम त्रिपाठी के प्रयासों से थाना परिसर के पीछे स्थित दरगाह पर शाहाबाद के दौलतपुर टुरमुकी गांव के हाफी जी लाल मोहम्मद के द्वारा दोनों का निकाह पढ़ा गया । युवती और उसके प्रेमी ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर सभी के सामने अपनी सहमति दी । पाली थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर वीएम त्रिपाठी ने बताया कि युवती को बरामद कर लिया गया था, लेकिन लड़की और लड़के पक्ष के द्वारा निकाह के लिए तैयार हो जाने के बाद दोनों का ग्रामीणों की मौजूदगी में निकाह करा दिया गया। जिसके बाद यह मामला खत्म हो गया।
