अमरोहा: राशन डीलर की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत
अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। बुलेट पर बेटे के साथ जन्मदिन में शिरकत करने जा रही राशन डीलर की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा गया। बिना कार्रवाई किये हुए परिजन शव को अपने साथ ले आये। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी राशन डीलर भोजराम सिंह …
अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। बुलेट पर बेटे के साथ जन्मदिन में शिरकत करने जा रही राशन डीलर की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा गया। बिना कार्रवाई किये हुए परिजन शव को अपने साथ ले आये।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी राशन डीलर भोजराम सिंह की पत्नी सरवती देवी शनिवार की सुबह बेटे डेबिट के साथ बुलेट से उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर के किसी गांव में रिश्तेदार के यहां जन्मदिन में शामिल होने के लिए जा रही थी।
जनपद रामपुर में टांडा बादली के समीप स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने के कारण पीछे बैठी सरवती सड़क पर गिरकर घायल हो गई। बेटे ने उनको निजी चिकित्सक के पास भर्ती करा दिया। सूचना मिलते ही रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गये। परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे बाजपुर ले गये। लेकिन सरवती (45) मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। बिना कानूनी कार्रवाई किए परिजन शव को अपने साथ घर ले आये।
