रायबरेली: नदी में उतराता मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में दहशत का माहौल
रायबरेली। रायबरेली जिले में शवो के मिलने का सिलसिला लगातार जारी हैं। जोकि थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। आए दिन कहीं न कहीं शव मिल रहे हैं। शुक्रवार को सई नदी में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र के आस पास हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को …
रायबरेली। रायबरेली जिले में शवो के मिलने का सिलसिला लगातार जारी हैं। जोकि थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। आए दिन कहीं न कहीं शव मिल रहे हैं। शुक्रवार को सई नदी में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र के आस पास हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी के अनुसार सलोन कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी सूची अंतर्गत दांदूपुर (दुर्गागंज) के पास निकली सई नदी में शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात युवक का शव जलकुंभी में फंसा देखा गया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर मौजूद ग्रामीणों से पहचान कराने की कोशिश की। किंतु कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक कहीं दूर से शव बहकर आयी है। चार-पांच दिन पुरानी लग रही है कहीं चोट के निशान नहीं है। ग्रामीणों ने युवक को चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद बाद शव को नदी में फेंक देने की आशंका जाहिर की। शव मिलने की खबर से ग्रामीणों का घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूची चौकी इंचार्ज मृत्युंजय बहादुर ने बताया कि कहीं दूर से बहकर आई है। तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
