सीतापुर: जिलाधिकारी ने किया जेल का औचक निरीक्षण, जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने भारी लाव लश्कर के साथ शनिवार को जिला कारागार में अचानक पहुंचकर छापेमारी की। अधिकारियों ने पूरी जेल का बारीकी से निरीक्षण किया। 1-1 बैरक में जाकर वहां जांच पड़ताल व तलाशी भी की। खासतौर से जिला कारागार में बंद रामपुर के सांसद आजम खां के …

सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने भारी लाव लश्कर के साथ शनिवार को जिला कारागार में अचानक पहुंचकर छापेमारी की। अधिकारियों ने पूरी जेल का बारीकी से निरीक्षण किया। 1-1 बैरक में जाकर वहां जांच पड़ताल व तलाशी भी की। खासतौर से जिला कारागार में बंद रामपुर के सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्लाह आजम की बैरक की भी सघन तलाशी ली गई। इस मौके पर जेल के अधिकारी भी मौजूद रहे।

अफसरों ने करीब सवा घंटे तक बारीकी से जेल का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान कुछ खास खामियां नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सिधौली, प्रतिसार निरीक्षक, शहर कोतवाल टीपी सिंह सहित चार थानों के प्रभारी अपने-अपने हमराह वर्ग के साथ मौजूद रहे। चेकिंग के दौरान जेल में स्थित समस्त बैरकों की सघन तलाशी ली गयी। जेल के निरीक्षण में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

संबंधित समाचार