बरेली: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पड़ोसी गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आंवला क्षेत्र के गैनी गांव के पुरानी बस्ती निवासी विशाल मिश्रा (30) पुत्र रामजीमल मिश्रा पड़ोसी फूलचंद पुत्र किशनलाल कश्यप के साथ अपने छोटे भाई विकास की बाइक से शुक्रवार की शाम बदायूं के लिए निकले थे। रास्ते में बिथरी चैनपुर थानाक्षेत्र में कुटी मोड़ से पहले अज्ञात वाहन ने टक्कर मार …

बरेली, अमृत विचार। आंवला क्षेत्र के गैनी गांव के पुरानी बस्ती निवासी विशाल मिश्रा (30) पुत्र रामजीमल मिश्रा पड़ोसी फूलचंद पुत्र किशनलाल कश्यप के साथ अपने छोटे भाई विकास की बाइक से शुक्रवार की शाम बदायूं के लिए निकले थे। रास्ते में बिथरी चैनपुर थानाक्षेत्र में कुटी मोड़ से पहले अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक फूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने गाड़ी के नंबर से मालिक का पता लगाया और सूचना मृतक के भाई को दी। भाई की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।

मृतक के भाई विकास ने बताया कि करीब एक साल पहले माता-पिता की कैंसर से मौत हो गई थी। जिसके बाद तीनों भाई-बहन नौकरी की तलाश में राजस्थान चले गए, जहां इत्र फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। करीब 15 दिन पहले ही छुट्टी लेकर तीनों भाई-बहन गांव वापस आए थे और शनिवार की शाम वापस जाने वाले थे। घायल फूलचंद को बदायूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

संबंधित समाचार