आज का राशिफल | 01 अगस्त, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। पारिवारिक विवादों को निपटाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में सहयोग और विश्वास की भावना बढ़ेगी। व्यापार में विस्तार करने के लिये दिन उत्तम है। वृष आज हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। शुभचिन्तकों के सुझावों को गम्भीरता से लें। धन …

मेष

आज प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। पारिवारिक विवादों को निपटाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में सहयोग और विश्वास की भावना बढ़ेगी। व्यापार में विस्तार करने के लिये दिन उत्तम है।

वृष

आज हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। शुभचिन्तकों के सुझावों को गम्भीरता से लें। धन की स्थिति उत्तम नहीं रहेगी। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अनैतिक कार्यों की तरफ मन न लगायें।

मिथुन

आज रिश्तेदारों की मदद मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपकी आय में वृद्धि होगी। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिये दिन काफी अनुकूल है।

कर्क

आज आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। लम्बे समय से रुके कार्यों के पूरे होने से मन में सन्तुष्टि रहेगी। आप कुछ नया और इनोवेटिव करना चाहते हैं जिसके लिये प्रयास भी करेंगे।

सिंह

आज किसी रिश्तेदार के यहां घूमने जा सकते हैं। अपनी बातों को मनवाने के लिये किसी पर दबाव न डालें। कार्यक्षेत्र की जटिलता समाप्त होगी। बुद्धिमान साथियों और सन्तजनों का दर्शन लाभ मिल सकता है।

कन्या

आज आपकी दैनिक आय में कमी आ सकती है। बनते कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। नकारात्मक बातों को स्वयं पर हावी न होने दें। आपको कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा। अहंकार के कारण रिश्तों में टकराहट पैदा हो सकती है।

तुला

आज घर के लिये आज आप शॉपिंग कर सकते हैं। आपके द्वारा लिये गये निर्णयों की सर्वत्र प्रशंसा होगी। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लोग आपको काफी सम्मान देंगे। युवा प्रेमी डेट पर जा सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

वृश्चिक

आज किसी उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में आप अपने मन की करेंगे जिसके कारण आपको इच्छित लाभ भी मिलेगा। परिवार में संकोच के कारण दबाव में रहेंगे। अपने कर्तव्यों से पीछे न हटें।

धनु

आज धन के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिये। बिजनेस पार्टनर्स के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। घर के सदस्यों के साथ मनोरञ्जक गतिविधि में भाग लेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं।

मकर

आज समझदारी के अभाव के कारण आपके सम्बन्ध कमजोर पड़ सकते हैं। बातचीत के माध्यम से विवादों को सुलझाना बेहतर होगा। व्यर्थ के तर्क-वितर्क में अपना समय बर्बाद करने से बचें। आपके आत्मविश्वास पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

कुंभ

आज परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। किसी महत्वाकांक्षी योजना को शुरू करने के लिये दिन हितकारी है। आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा होने के योग प्रबल हैं।

मीन

आज पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है। अपने करियर को लेकर थोड़े नाखुश रहेंगे। धन उधार देने से बचें क्योंकि फंसने की पर्याप्त सम्भावना है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अच्छी तरह से परखे और सुनें बिना बातों पर प्रतिक्रिया न दें।