बरेली: पॉश कालोनी में हो रही थी बिजली चोरी, एसडीओ ने छापा मार की कार्यवाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हारूनगला उप केंद्र से जुड़ी शहर की पॉश कॉलोनी पाइक एनक्लेव में बिजली चोरी हो रही थी। एसडीओ हारूनगला आरजे वर्मा के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने सुबह कॉलोनी में छापेमारी की, जिसमें टीम को मौके से तीन घरों में चोरी की बिजली जलती हुई मिली। इसके अलावा जगतपुर उपकेंद्र …

बरेली, अमृत विचार। हारूनगला उप केंद्र से जुड़ी शहर की पॉश कॉलोनी पाइक एनक्लेव में बिजली चोरी हो रही थी। एसडीओ हारूनगला आरजे वर्मा के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने सुबह कॉलोनी में छापेमारी की, जिसमें टीम को मौके से तीन घरों में चोरी की बिजली जलती हुई मिली।

इसके अलावा जगतपुर उपकेंद्र के आजाद नगर और एजाज नगर गोटिया में 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ एंटी थेफ़्ट थाने में विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

संबंधित समाचार