अमेठी: चार साल बाद भीं नहीं पूरा हो सका आईटीआई भवन का निर्माण कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी जिले के सिंहपुर विकास खण्ड क्षेत्र की इन्हौना ग्राम पंचायत की सरजमी पर अमेठी की सासद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की पहल पर आईटीआई विद्यालय की मंजूरी मिलने के पश्चात तकरीबन 4 वर्षों से कच्छप गति से भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, अभी तक कार्यदाई संस्था ने भवन निर्माण …

अमेठी। अमेठी जिले के सिंहपुर विकास खण्ड क्षेत्र की इन्हौना ग्राम पंचायत की सरजमी पर अमेठी की सासद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की पहल पर आईटीआई विद्यालय की मंजूरी मिलने के पश्चात तकरीबन 4 वर्षों से कच्छप गति से भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, अभी तक कार्यदाई संस्था ने भवन निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया है।

जबकि कार्य की अवधि भी पूरी हो चुकी है। चार वर्ष बीतने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। जबकि जिलाधिकारी से लेकर मुख्य विकास अधिकारी, तथा नोडल अधिकारी आदि ने इस आईटीआई विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय का जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने का आश्वासन भी दिया है लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इस मामले में कार्यदाई संस्था के ठेकेदारो ने कहा कि लाकडाउन के कारण मजदूरों की समस्या उत्पन्न हुई है निर्माण कार्य चल रहा है।

संबंधित समाचार