अमेठी: आजादी के 73 साल बाद भी नहीं हो सका इस मार्ग का निर्माण, जनिए क्या बोले ग्रामीण?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। सिंहपुर विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत इन्हौंना का आईटीआई जाने वाला मार्ग तालाब बना हुआ है, लगातार तीन दिनों से रूक रूक हो रही बरसात के चलते इस रास्ते मे जहां भारी कीचड़ हो गया है तो वहीं इस मार्ग से औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों का आवागमन भी प्रभावित हो …

अमेठी। सिंहपुर विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत इन्हौंना का आईटीआई जाने वाला मार्ग तालाब बना हुआ है, लगातार तीन दिनों से रूक रूक हो रही बरसात के चलते इस रास्ते मे जहां भारी कीचड़ हो गया है तो वहीं इस मार्ग से औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों का आवागमन भी प्रभावित हो गया है, इस मार्ग पर जान जोखिम मे डालकर राहगीर अपनी यात्रा कर रहे है। आजादी के 73 वर्ष पूरे होने के बाद भी इस मार्ग के निर्माण के बारे में किसी भी जनप्रतिनिधि ने कोई अमल किया। मखदूमगंज निवासी राजेश प्रभात वर्मा कहते है 14 पंचवर्षीय योजनाएं बीत गई लेकिन किसी ने इस समस्या पर अमल नहीं किया।

अमेठी का प्रतिनिधित्व करनी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कैप्टन सतीश शर्मा, डा. संजय सिंह, आदि से इस निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता ने मांग उठाई लेकिन वर्तमान वर्ष 2021 में भी इस मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। इस मार्ग के निर्माण की बावत अमेठी जिले की सांसद तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को भी प्राथना पत्र देकर क्षेत्रीय जनता ने सड़क का निर्माण सांसद निधि से कराने की मांग की है, तथा तिलोई के क्षेत्रीय विधायक से भी भाजपा के कार्यकर्ताओ ने भी सड़क निर्माण की मांग उठाई है।

मखदूमगंज निवासी रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सैकड़ों बार जनप्रतिनिधियों से इस मार्ग के निर्माण की भीख मांगने के बाद भी किसी का दिल नहीं पसीजा। वहीं पडोसी जिले के एक समाजसेवी जावेद खान ने अपने निजी खर्च से लगभग दो किमी कच्ची सड़क का निर्माण कराया लेकिन भीषण बरसात से यह सडक तालाब बन गई, जिसके चलते तालाब नुमा गड्ढो में तब्दील इस मार्ग पर राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों राहगीरों का आवागमन बना रहता है। इन्हौना से लगभग 7 किमी की दूरी पर औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में सैकड़ों छोटे बड़े कल कारखाने है जहां हजारों मजदूर इस मार्ग से फैक्ट्रियों में प्रतिदिन मजदूरी करने जाते है जो इस रास्ते में हादसे का शिकार होते रहते हैं ।

सैकड़ों किसानों की किसानी हो रही प्रभावित
बटुआ शहीद आईटीआई मार्ग के किनारे लगभग हजारों किसानों की कृषि भूमि है मार्ग खराब होने से हजारों एकड़ कृषि भूमि इनहौना कस्बा सहित अशरफाबाद, मखदूमगंज , चौनापुर, दूली पुरवा, सरांय माधव, बेनीगंज के सैकड़ों किसानों की खेती प्रभावित हो रही है ।

जनप्रतिनिधियों से जनता का उठ गया विश्वास, अब समाज सेवी पर जताया भरोसा
रघुवर पुरवा निवासी किसान चंद्रशेखर सिंह, किराना दुकानदार रवि सिंह कहते है, राष्ट्रीय राजमार्ग 731 से जुड़े इस महत्वपूर्ण आईटीआई मार्ग के निर्माण की सैकड़ों बार जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय जनता द्वारा मांग की गई, फिर भी किसी ने अमल नहीं किया अब समाजसेवी पर ही भरोसा है। किसान गंगाराम पाल कहते है जावेद खान ने इस जनसमस्या पर एक वर्ष पहले मिट्टी डलवा कर 2 किमी सड़क बनवाई थी इसके बाद न तो तहसील और न ही जिला प्रशासन ने इस समस्या पर अमल किया न सिंहपुर विकास खण्ड अधिकारी ने। इसी कारण जनता का विश्वास राजनेताओं से उठ गया है, सैकड़ों लोगों ने कहा कि इस मार्ग को जावेद खान ही बनवा सकते है ।

संबंधित समाचार