अयोध्या: सरयू नदी में डूबे तीन युवक, दो को गोताखोरों ने बचाया, एक की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सरयू नदी में स्नान करते समय तीन युवक नदी में डूब गए। दो युवकों को किसी तरह बचा लिया गया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। घटना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के झुनकी घाट पर रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। जहां तीन युवक सरयू नदी में स्नान करने आए थे, जो हादसे …

अयोध्या। सरयू नदी में स्नान करते समय तीन युवक नदी में डूब गए। दो युवकों को किसी तरह बचा लिया गया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। घटना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के झुनकी घाट पर रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। जहां तीन युवक सरयू नदी में स्नान करने आए थे, जो हादसे का शिकार हो गए। जिसमे 2 युवकों को बचा लिया गया और एक युवक पानी की तेज धारा में बह गया।

जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाराबंकी के सैदखानपुर गांव से अपने परिवार के साथ सरयू में स्नान करने के लिए युवक अयोध्या आए थे। बाराबंकी निवासी संजय, शिवम और बालचंद तीनों युवक स्नान करते समय नदी में बह गए। स्थानीय गोताखोरों व जल पुलिस की मदद से इनमें से दो को बचा लिया गया। जबकि शिवम नदी की धारा में बह गया है उसकी तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार