अयोध्या: महंगाई के विरोध में दिव्यांग सपा नेता ने किया अनोखा प्रदर्शन, जानकर हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने अनोखा प्रदर्शन किया। रविवार को सपा नेता ने जनपद के भरतकुंड क्षेत्र के निषाद बस्ती में जाकर लोगों को समाजवादी सरसों का वितरण किया सपा द्वारा की गई घोषणाओं को बताया। इसके साथ ही कहा कि बेरोजगारी में महंगाई से …

अयोध्या। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने अनोखा प्रदर्शन किया। रविवार को सपा नेता ने जनपद के भरतकुंड क्षेत्र के निषाद बस्ती में जाकर लोगों को समाजवादी सरसों का वितरण किया सपा द्वारा की गई घोषणाओं को बताया। इसके साथ ही कहा कि बेरोजगारी में महंगाई से लुटी जनता के बीच सरसों का तेल वितरण करके कुछ राहत पहुचा रहा हूं।

पंडित समरजीत ने कहा कि भाजपा सरकार में देश की जनता भूख, भय व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। यही उसके पतन का भी कारण बनेगा। देश के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को क्या पता है कि गांव में कैसे परिवार चलता है। परिवार में एक कमाता है और 10 को खिलाता है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थ तथा सब्जियों और सरसों के तेल आदि दामों में बेतहाशा वृद्धि से गरीबों की कमर तोड़ने का काम भाजपा की सरकार कर रही है।

केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों की मूलभूत सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने की बजाय केवल नाली, सरोवर व उपवन का ही विकास कर रही है। दिव्यांग सपा नेता के कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में अपना समर्थन देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।

संबंधित समाचार