बरेली: डोरस्टेप बैंकिंग सेवा का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक वसूलेगा शुल्क
बरेली, अमृत विचार। अब घर बैठे बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने के लिए डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) ने रविवार से शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। खाता धारकों को 20 रुपये के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी चार्ज भी देना होगा। मंडल के करीब सवा लाख उपभोक्ताओं का इसका लाभ मिल सकेगा। …
बरेली, अमृत विचार। अब घर बैठे बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने के लिए डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) ने रविवार से शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। खाता धारकों को 20 रुपये के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी चार्ज भी देना होगा। मंडल के करीब सवा लाख उपभोक्ताओं का इसका लाभ मिल सकेगा।
आईपीपीबी के खाता धारकों को घर बैठे बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने के लिए पहले कोई शुल्क नहीं लगता था, लेकिन एक अगस्त से अब शुल्क लगाया गया है। जो ग्राहक शाखा के एक किलोमीटर की परिधि में रहते हैं, उनसे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
वहीं अब खाता धारकों को फंड ट्रांसफर करने, दूसरे खातों में रुपये भेजने पर सेंड मनी सर्विस के तहत स्टैडिंग इंस्ट्रक्शंस, पीओएसबी स्वीप इन और आउट, पीपीएफ, आरडी, सुकन्या समृद्धि खाता, एलएआरडी, बिल पेमेंट्स के तहत पोस्टपेड मोबाइल के बिल पेमेंट, असिस्टेड यूपीआई, कैश जमा व निकासी के लिए 20 रुपये चार्ज लगेगा। इसके साथ ही 18 प्रतिशत का जीएसटी भी देना पड़ेगा।
इससे ग्राहकों को सुविधा मिलेगी क्योंकि आईपीपीबी से अब किसी भी बैंक के ग्राहक पैसा निकालने के साथ बैलेंस की जानकारी ले सकेंगे। हालांकि इस सुविधा के लिए ग्राहकों का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना अनिवार्य है। इसके तहत ग्राहकों को केवल अपने बायोमेट्रिक निशान से लेन-देन की अनुमति देनी होगी।
इन सुविधाओं पर नहीं लगेगा कोई शुल्क
नया खाता खोलना, बैलेंस इंक्वायरी, नॉमिनी अपडेशन, पैन अपडेशन, आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी अपडेशन, अपडेट स्टेटमेंट विकल्प, रिक्वेस्ट व कंप्लेंट्स, अपलोड्स, अकाउंट अपग्रेडेशन, वर्चुअल डेबिट कार्ड के मामले में परमानेंट ब्लॉक और व्यू कार्ड हिस्ट्री, फीडबैक, लाइफ इंश्योरेंस, रीकेवाईसी, आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम यानी डायरेक्ट मनी ट्रांसफर, प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के अलावा कुछ और अन्य योजनाओं को भी निशुल्क रखा गया है।
बरेली: जिले में 67 फीसदी लोग कोरोना संक्रमण से लड़ने को तैयार
