आज का राशिफल | 02 अगस्त, 2021
मेष आपको कड़वे वचन बोलने से बचना चाहिये। जीवनसाथी और परिजनों की थोड़ी चिन्ता रहेगी। मौसम परिवर्तन के कारण मुँह का स्वाद कुछ कड़वा सा हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। ससुराल पक्ष में कुछ तनाव होने की सम्भावना है। वृष आज आप काफी चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता …
मेष
आपको कड़वे वचन बोलने से बचना चाहिये। जीवनसाथी और परिजनों की थोड़ी चिन्ता रहेगी। मौसम परिवर्तन के कारण मुँह का स्वाद कुछ कड़वा सा हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। ससुराल पक्ष में कुछ तनाव होने की सम्भावना है।
वृष
आज आप काफी चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। रुके हुए कार्य पुनः शुरू हो सकते हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यदि आपने छुट्टी के लिये आवेदन किया है तो वो मान्य हो सकता है।
मिथुन
परिवार के लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। वायरल बुखार की चपेट में आने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी। लोग आपसे इस समय कुछ ज्यादा ही अपेक्षा रख रहे हैं। इसका दबाव आपको झेलना पड़ेगा।
कर्क
फिल्म उद्योग से जुड़े लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। व्यापार को लेकर की गयी यात्रा सफल सिद्ध होगी। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे।
सिंह
व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह लेना हितकर होगा। विदेश से जॉब के ऑफर मिलने की सम्भावना बन रही है। दूसरों के कार्यों में टांग न अड़ायें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है। जिस कार्य में आत्मविश्वास न हो उसे तुरन्त न करें।
कन्या
कार्यों के लगातार अनुकूल होने से आप काफी उत्साहित रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार व बच्चों को समय अवश्य देंगे। ऑफिस में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पति-पत्नी आपसी झगड़ा सुलझा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला
नया कार्य शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। यदि काम में मन न लग रहा हो तो आज कुछ ज्यादा प्रयास न करें। गुप्त रहस्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। ज्यादा तेलमसाले युक्त भोजन का सेवन पेटदर्द का कारण बन सकता है।
वृश्चिक
कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान मास्क और सामाजिक दूरी का ध्यान अवश्य रखें। नकदी की समस्या हल हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।
धनु
आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोग अपने कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। किसी मित्र के यहाँ से दावत का आमन्त्रण मिल सकता है। बातचीत के दौरान किसी की बुराई या चुगली न करें।
मकर
विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में कुछ खटपट जैसी सम्भावना बन सकती है। दूसरों की राय को भी महत्व दें। कारोबार में आय निरन्तर बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। मन शान्त रखने को संगीत का आनन्द उठा सकते हैं।
कुंभ
बुरी संगत से दूर रहें वरना प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुँच सकता है। घर पर अचानक मेहमान आयेंगे। अचल सम्पत्ति के विवादों के उभरने की सम्भावना बन रही है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अपनी समस्याओं को स्वयं हल करें दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें।
मीन
कारोबार में बेहतरीन लाभ मिलने की सम्भावना है। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सगे-सम्बन्धियों से फोन पर लम्बी बातचीत होगी। सहयोगी आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। स्वास्थ्य पहले की तुलना में अच्छा रहेगा।
