बरेली: जुआ खेलने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे चार युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी के नई बस्ती में जुआ खेलने के दौरान विवाद में रेलवे कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने कई लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। रेलवे कर्मचारी को चार युवक सुबह घर से बुलाकर ले गए थे। शाम को परिजनों को उसकी हत्या की सूचना मिली। …

बरेली, अमृत विचार। बारादरी के नई बस्ती में जुआ खेलने के दौरान विवाद में रेलवे कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने कई लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। रेलवे कर्मचारी को चार युवक सुबह घर से बुलाकर ले गए थे। शाम को परिजनों को उसकी हत्या की सूचना मिली। पुलिस जांच में जुआ के अलावा हत्या के पीछे कुछ और वजह भी सामने आयी हैं।

नवादा शेखान निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामस्वरूप रेलवे में गैंगमैन हैं। रविवार की शाम वह कुछ युवक के साथ नई बस्ती के मैदान में बैठकर जुआ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर साथी जुआरी ने धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह नाश्ता करने के बाद धर्मेंद्र घर में बैठा था। जिसके बाद करीब चार लोग बाइक से उसके घर पहुंचे और उसे बुलाकर वहां से ले गए।

जिसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं चला। वहीं शाम करीब 6 बजे परिजनों को धर्मेंद्र की मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। धर्मेंद्र की बुजुर्ग मां बेसुध हो गईं और घर के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं देर रात तक पुलिस ने दबिश देकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही धर्मेंद्र के मोबाइल की जांच भी की जा रही है।

माथे में मारी थी गोली
जुआ खेलते समय धर्मेंद्र के साथ किसी बात को लेकर साथी जुआरी ने गोली मार दी थी। गोली सीधे माथे में मारी गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान एक ही फायर किया गया था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारोपी धर्मेंद्र को मारने के इरादे से ही मैदान में बैठे थे।

धर्मेंद्र पर कर्ज की बात भी आ रही सामने
धर्मेंद्र की हत्या के बाद कई बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर कुछ कर्ज भी था। जिसे चुकता करने की बात उसने परिवार में भी की थी। जिसकी वजह से वह परेशान भी रहता था। धर्मेंद्र के भाई धर्मवीर ने बताया कि रविवार की सुबह तीन-चार लोग मोटर साइकिल से उसके घर पहुंचे और धर्मेंद्र को अपने साथ ले गए। बताया कि कुछ दिनों पहले कुछ लोगों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। धर्मेंद्र ने कुछ दिनों पहले अपने फंड के 40 हजार रुपये भी निकाले थे। उनमें से कुछ रुपयों का नया मोबाइल भी खरीदा था।

पहले भी हो चुकी हैं जुए को लेकर घटनाएं, पुलिस नहीं कोई सख्ती
पल्ली पट्टी का यह खाली मौदान काफी समय से जुआरियों का अड्डा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर रोज इस मैदान में कुछ युवक जबरन जुआ खेलते हैं। जिसके चलते कई बार लड़ाई-झगड़े की स्थिती बनी रहती है। कुछ दिनों पहले इसी मैदान के पास बने घर में रहने वाली एक महिला ने जुआ खेलने का विरोध किया था। जिसके चलते जुआरियों ने फायरिंग कर दी थी। घटना के दौरान महिला के हाथ में गोली लगी थी, साथ ही उसका बेटा भी घायल हो गया था। इसके बाबजूद भी बारादरी पुलिस सोती रही और मामले गंभीरता को रफा-दफा कर दिया। आरोपियों के हौंसले दिन-प्रतिदिन पुलिस की शह पर बुलंद हो रहे हैं, लेकिन पुलिस की न ही कोई सख्ती है और न ही सुरक्षा।

बरेली: जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद, गोली मार कर की युवक की हत्या

संबंधित समाचार