बरेली: खाना न मिलने पर गुस्से में बेटे ने की अपाहिज मां की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मजदूरी से वापस आकर खाना न मिलने पर गुस्साए बेटे ने सिल मारकर अपनी मां की हत्या कर दी। सुभाषनगर के करेली निवासी सुखदेई पत्नी पूरनलाल अपने दो बेटों के साथ गांव में रहती है। रविवार की शाम बड़ा बेटा संजीव मजदूरी कर के वापस आया तो अपने मानसिक कमजोर भाई राजीव …

बरेली, अमृत विचार। मजदूरी से वापस आकर खाना न मिलने पर गुस्साए बेटे ने सिल मारकर अपनी मां की हत्या कर दी। सुभाषनगर के करेली निवासी सुखदेई पत्नी पूरनलाल अपने दो बेटों के साथ गांव में रहती है। रविवार की शाम बड़ा बेटा संजीव मजदूरी कर के वापस आया तो अपने मानसिक कमजोर भाई राजीव को राशन के लिए कुछ रुपए दिए। जिसके बाद घर से चला गया।

रात करीब 11 बजे शराब के नशे में घर आया तब खाना न बने होने की वजह से घर मे रखी सिल से 3-4 वार किए। जिससे सुखदेई की मौत हो गई । संजीव की बहन उर्मिला की ओर से सुभाषनगर थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इसे भी पढ़ें….

बरेली: मरम्मत योग्य हैंडपंपों की रिबोरिंग दिखाकर चल रहा खेल

संबंधित समाचार