बरेली: पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को टीबी के प्रति किया गया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जन आन्दोलन अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 02/07/21 को पुलिस लाइन सभागार बरेली में ट्रेनी महिला पुलिसकर्मियों को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ किशोर कुमार मिश्रा के निर्देश पर एक सम्बेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी को टी बी के लक्षण एवं उपचार के बारे मे जानकारी दी गई …

बरेली, अमृत विचार। जन आन्दोलन अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 02/07/21 को पुलिस लाइन सभागार बरेली में ट्रेनी महिला पुलिसकर्मियों को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ किशोर कुमार मिश्रा के निर्देश पर एक सम्बेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें उपस्थित सभी को टी बी के लक्षण एवं उपचार के बारे मे जानकारी दी गई एवं सभी से अनुरोध किया कि अगर किसी को भी दो हफ्ते से अधिक की खासी हो, लगातार बुखार का आना, भूख कम लगना, बजन कम होना, सीने में दर्द हो तो एसे व्यक्ति तत्काल नजदीकी स्वस्थ केन्द्र पर जाँच काराये। टीबी की समस्त जांचे एवं उपचार सभी सरकारी स्वस्थ केन्द्र पर निशुल्क उपलब्ध है।साथ ही उपचार अवधि तक रोगी को सरकार द्वारा 500रू प्रति माह सीधे बैक खाते में भेजे जाते हैं।

इसे भी पढ़ें….

बरेली: खाना न मिलने पर गुस्से में बेटे ने की अपाहिज मां की हत्या

संबंधित समाचार