देहरादून: वात्सल्य से वंचित बच्चों का अभिभावक की तरह ध्यान रखेगी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों को सहारा देने के उद्देश्य से सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत चिन्हित बालक-बालिकाओं के बैंक खातों में 3-3 हजार रूपए की सहायता राशि ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में …

देहरादून, अमृत विचार। कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों को सहारा देने के उद्देश्य से सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत चिन्हित बालक-बालिकाओं के बैंक खातों में 3-3 हजार रूपए की सहायता राशि ट्रांसफर की गई।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि कोरोना काल में माता-पिता एवं संरक्षकों के वात्सल्य से वंचित बच्चों का राज्य सरकार एक अभिभावक की तरह ध्यान रखेगी। उन्हें निशुल्क राशन और निशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। सरकार किसी भी बच्चे को किसी तरह कोई कमी नहीं होने देगी।

ये बच्चे आगे चलकर पूरे प्रदेश की पहचान बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ही सरकार का प्रमुख ध्येय है और सरकार इस पर खरी उतर रही है। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार