खटीमा: राणा-थारू परिषद ने मुख्यमंत्री धामी के समक्ष रखी जनजाति लोगों की समस्याएं
खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले राणा थारू परिषद के पदाधिकारियों ने जनजाति परिवारों की विभिन्न समस्या रखी। उन्होंने पृथक जनजाति मंत्रालय बनाने सहित आश्रम पद्धति विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग की। परिषद अध्यक्ष रमेश राणा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। उन्होंने सीएम …
खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले राणा थारू परिषद के पदाधिकारियों ने जनजाति परिवारों की विभिन्न समस्या रखी। उन्होंने पृथक जनजाति मंत्रालय बनाने सहित आश्रम पद्धति विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग की।
परिषद अध्यक्ष रमेश राणा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। उन्होंने सीएम धामी को जनजाति परिवारों की समस्याओं और उनके निराकरण की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। सीएम को सौंपे ज्ञापन में परिषद ने आश्रम पद्धति विद्यालय खटीमा, बिडौरा मझोला नानकमत्ता और बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय खटीमा के उच्चीकरण की मांग की।
अन्य मांगों में कालसी गढ़वाल में चलाए जा रहे हैं अनुसूचित जनजाति परिषद के कार्यक्रम को खटीमा में भी चलाए जाने, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करने, अनुसूचित जनजाति सलाहकार परिषद और राज्य जनजाति आयोग का विस्तार करने, आईटीआई में मोटर मैकेनिक, प्लंबर, सेनेटरी इंस्पेक्टर का ट्रेड बढ़ाने और जनजातीय अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग रखी। सीएम धामी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन पर विचार कर समाधान करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में परिषद के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश राणा, महामंत्री दिनेश राणा, कोषाध्यक्ष रामकिशन राणा, रोहित राणा आदि थे।
