कन्नौज: सपा नेता ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- 2022 में बनेगी…
कन्नौज। समाजवादी पार्टी (सपा) वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह सेंगर ने कहा भाजपा का काम जनता को धोखा देना और धोखे में रखना है। साढ़े चार साल बीत गए और विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं लेकिन भाजपा कोई उपलब्धि नहीं बता सकती है। राज्य का विकास अवरुद्ध है महंगाई, बेरोजगारी, लगातार बढ़ रही …
कन्नौज। समाजवादी पार्टी (सपा) वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह सेंगर ने कहा भाजपा का काम जनता को धोखा देना और धोखे में रखना है। साढ़े चार साल बीत गए और विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं लेकिन भाजपा कोई उपलब्धि नहीं बता सकती है। राज्य का विकास अवरुद्ध है महंगाई, बेरोजगारी, लगातार बढ़ रही है। नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा और किसानों के ऊपर काले कृषि कानूनों की मार भाजपा राज की देन है। किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य मिला नहीं, एमएसपी उसे मिलने वाली नहीं है। ऐसे में किसानों की आय 2022 तक 2 गुना कैसे होगी। रसोई गैस के दाम ₹1000 तक पहुंच गए हैं सपा में विकास सब सबके लिए था और सबका सम्मान और सब के साथ न्याय होता है।
वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य कन्नौज इंद्रेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज्य में हो रही हत्याओं से उत्तर प्रदेश में भय भी व्याप्त हैं जनता समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद लगाए हैं। जनता ने भी तय कर लिया है कि वह 2022 में विधानसभा चुनाव में 350 सीटों पर विजय बनाईगी। जब भाजपा झूठ बोल कर 324 सीट जीत सकती है तो सबसे ज्यादा सीटें समाजवादी पार्टी अपनी सरकार में हुए विकास कार्य के बल पर क्यों नहीं जीत सकती है।
ज्ञानेन्द्र सेंगर सपा नेता कन्नौज ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर 5अगस्त 2021 को प्रत्येक जनपद में तहसील स्तर पर समाजवादी साईकिल यात्रा बेरोजगारी, महगांई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान, तथा महिलाओं, की सोश शोषण कारी नीतियों, तथा लोकतंत्र विरोधी, भाजपा सरकार के विरुद्ध चलेगी। इसके साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान बसपा, भाजपा, कांग्रेस छोड़कर सैकड़ों लोगों ने ली सपा की सदस्यता ली। सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान एवं सदर विधायक अनिल दोहरे ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
