बरेली: खाना न बनाने पर चढ़ा पारा, नशे में धुत बेटे ने की मां की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खाना न बनाने पर करेली में रविवार रात लकवे से पीड़ित मां की उसके शराबी बेटे ने हत्या कर दी। कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर सिल से वार किया। जिसके बाद महिला जमीन पर गिर पड़ी। काफी खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के …

बरेली, अमृत विचार। खाना न बनाने पर करेली में रविवार रात लकवे से पीड़ित मां की उसके शराबी बेटे ने हत्या कर दी। कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर सिल से वार किया। जिसके बाद महिला जमीन पर गिर पड़ी। काफी खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद काफी देर तक आरोपी वहीं पर बैठा रहा। बहन की तहरीर पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली निवासी संजीव (30) पॉलिस करने का काम करता है। उसकी बहन उर्मिला ने बताया कि उनकी मां सुखदेई (70) को कुछ समय पहले पैरालाइसिस का अटैक पड़ा था तब से उनका आधा शरीर काम नहीं करता था। उसका छोटा भाई राजीव मानसिक विक्षिप्त है। रविवार शाम संजीव ने राजीव को राशन लाने के लिए 200 रुपये दिए थे। इसके बाद वह चला गया। रात में वह एक बजे के लगभग घर पहुंचा और मां से खाना मांगा।

मां ने बताया कि खाना नहीं बना है। इस बात पर वह इतना आगबबूला हो गया कि उसने अपनी मां के सिर पर सिल से हमला कर लहूलुहान कर दिया। कुछ समय बाद उसने जब मां के हाथ को पकड़ा तो वह ठंडा पड़ चुका था। उसने पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा को जानकारी दी। मौके पर आकर देखा तो सुखदेई की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी हिरासत में ले लिया। उर्मिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर संजीव को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह पूर्व में भी शराब पीकर कई बार अपनी मां पर जानलेवा हमला कर चुका था।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि नशे में बेटे ने अपनी मां की जान ले ली। वह इतना नशे में था कि उसे पता ही नहीं चला कि उसने मां पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली: एमबीए- बीफार्मा का परिणाम जारी

संबंधित समाचार