बरेली: छह से 18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। डब्ल्यूएचओ ने चेताया है कि तीसरी लहर में बच्चों पर खतरा अधिक होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसलिए विभाग की नजर छह से 18 साल तक के 10 लाख से अधिक बच्‍चों व किशोरों पर …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। डब्ल्यूएचओ ने चेताया है कि तीसरी लहर में बच्चों पर खतरा अधिक होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसलिए विभाग की नजर छह से 18 साल तक के 10 लाख से अधिक बच्‍चों व किशोरों पर है। इनके लिए अगस्त में वैक्सीन आने की उम्मीद है। इसको लेकर जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं ताकि कम समय में अधिक से अधिक बच्चों को टीका लगाया जा सके।

अलग बूथ बनाकर बच्‍चों को लगाया जाएगा टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि बच्‍चों के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। यदि अगस्त में वैक्सीन आ गई तो छह से 18 वर्ष के बीच के बच्‍चों व किशोरों के लिए अलग बूथ बनाकर टीकाकरण किया जाएगा।

बीमार बच्चों को मिल सकती है वैक्सीनेशन में प्राथमिकता
विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होने पर बीमारियों व उन्हें उम्र के आधार पर प्राथमिकता दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो छह से 18 वर्ष के बच्चों के साथ मोटापे व अन्य पुरानी बीमारियों से पीड़ित बच्चों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, बच्चों के स्वास्थ्य की भी जांच की जाएगी।

ये है स्वास्थ्य विभाग की तैयारी
जिले के निजी मेडिकल कॉलेजों के साथ ही सरकारी अस्पतालों में भी विशेष तौर पर बच्चों के लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। जिला स्तर पर 300 बेड कोविड अस्पताल में बच्चों के लिए पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) वार्ड तैयार किया किया गया है। यहां 80 बेड होंगे। इनमें से 50 फीसदी आइसीयू बेड और वेंटीलेटर सपोर्ट बेड होंगे। सभी अस्पतालों में स्टाफ को विशेष रूप से बच्चों के इलाज के लिए प्रशिक्षित भी किया गया है।

बरेली: संतोष गंगवार के कार्यालय की सड़क बनी पिछड़े गांव की तस्वीर

संबंधित समाचार