मुरादाबाद: टॉफी दिलाने के बहाने चार साल के मासूम से किया दुष्कर्म, एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रहे मासूम को गांव का ही युवक टॉफी दिलाने के बाहने अपने घर ले गया और कुकर्म कर डाला। मासूम रोते हुए अपने घर पहुंचा। लहूलुहान हालत में मासूम को देख परिजनों की समझ में पूरा माजरा आ गया। बच्चे से पूछताछ की गई तो उसने आरोपी का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रहे मासूम को गांव का ही युवक टॉफी दिलाने के बाहने अपने घर ले गया और कुकर्म कर डाला। मासूम रोते हुए अपने घर पहुंचा। लहूलुहान हालत में मासूम को देख परिजनों की समझ में पूरा माजरा आ गया। बच्चे से पूछताछ की गई तो उसने आरोपी का नाम भी बता दिया। इसके बाद पीड़ित बच्चे को लेकर पिता थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मासूम का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। इंस्पेक्टर पाकबड़ा योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घटना पाकबड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति का चार वर्षीय बेटा सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव में ही रहने वाला 18 वर्षीय शोभित वहां पहुंच गया। वह मासूम को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इससे मासूम की हालत खराब हो गई। वह रोता हुआ अपने घर पहुंचा।

उसकी हालत देख परिजनों ने पूछताछ की तो मासूम ने आपबीती बता दी। इतना ही नहीं उसने अपने साथ घिनौनी हरकत करने वाले का नाम भी परिजनों को बता दिया। बच्चे की बात सुनते ही परिवार वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह मासूम को लेकर तत्काल थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मासूम का जिला अस्पताल में आंतरिक चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है।

संबंधित समाचार