बरेली: नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का लगा था आरोप, आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तीन दिन पहले फरीदपुर में 12 वर्षीया दलित बालिका से दुष्कर्म करने की कोशिश में अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। अधेड़ व्यक्ति घटना के बाद से घर नहीं पहुंचा था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी थी कि मंगलवार सुबह अधेड़ का शव गांव किनारे खेत किनारे …

बरेली, अमृत विचार। तीन दिन पहले फरीदपुर में 12 वर्षीया दलित बालिका से दुष्कर्म करने की कोशिश में अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। अधेड़ व्यक्ति घटना के बाद से घर नहीं पहुंचा था।

पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी थी कि मंगलवार सुबह अधेड़ का शव गांव किनारे खेत किनारे पेड़ पर लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

संबंधित समाचार