अक्षरा-विक्रांत और राकेश मिश्रा की फिल्म ‘बाजी’ का म्यूजिकल डेब्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, विक्रांत सिंह और राकेश मिश्रा की फ़िल्म ‘बाजी’ की संगीतमय शुरुआत हो गयी। माइलस्टोन फिल्म एंड एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर के तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘बाजी’ की संगीतमय शुरुआत हो गयी है। यह फिल्म ट्राएंगल लव स्टोरी वाली है। इस फिल्म के निर्माता सुरेश जोशी, पिंकी संदीप सिंह, कमलेश सिंह …

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, विक्रांत सिंह और राकेश मिश्रा की फ़िल्म ‘बाजी’ की संगीतमय शुरुआत हो गयी। माइलस्टोन फिल्म एंड एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर के तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘बाजी’ की संगीतमय शुरुआत हो गयी है। यह फिल्म ट्राएंगल लव स्टोरी वाली है।

इस फिल्म के निर्माता सुरेश जोशी, पिंकी संदीप सिंह, कमलेश सिंह एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह और निर्देशक कमलेश सिंह हैं। फिल्म में संगीत मधुकर आनन्द का है। फिल्म की कहानी दो हीरो और एक हेरोइन के बीच चलती है, जो बेहद रोमांचक है। फिल्म ‘बाजी’ में अक्षरा सिंह, राकेश मिश्रा और विक्रांत सिंह नजर आने वाले हैं। ‘बाजी’ एक म्यूजिकल फिल्म है।

इस फिल्म में बतौर खलनायक अभिनेता देव सिंह एक अलग तेवर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश और झारखण्ड के रमणीय क्षेत्रों में की जा रही है। फिल्म की कहानी पटना और बनारस जैसे शहरों पर आधारित है। फिल्म ‘बाजी’ की कथा, पटकथा एवं संवाद रजनीश वर्मा तथा शशि पांडेय का है। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। गीतकार विनय बिहारी, मनोज मतलबी, सोनू सरगम, सत्या सावरकर हैं।

संबंधित समाचार