टोक्यो ओलंपिक: जिम्नास्टिक में वापसी पर सिमोन बाइल्स ने बैलेंस बीम में जीता कांस्य पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। अमेरिका की दिग्गज जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने टोक्यो ओलंपिक की स्पर्धा में वापसी करते हुए मंगलवार को बैलेंस बीम के फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत चीन के खिलाड़ियों के नाम रहा। गुआन चेनचेन ने स्वर्ण जबकि तैंग शिजिंग ने रजत पदक जीता। एक सप्ताह पहले मानसिक स्वास्थ्य …

टोक्यो। अमेरिका की दिग्गज जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने टोक्यो ओलंपिक की स्पर्धा में वापसी करते हुए मंगलवार को बैलेंस बीम के फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत चीन के खिलाड़ियों के नाम रहा। गुआन चेनचेन ने स्वर्ण जबकि तैंग शिजिंग ने रजत पदक जीता।

एक सप्ताह पहले मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने का हवाला देते हुए कुछ स्पर्धाओं से हटने का फैसला करने के बाद उन्होंने मंगलवार को वापसी का मन बनाया। उन्होंने कुल 14 अंक प्राप्त किये जो कांस्य जीतने के लिए काफी था। शीर्ष के दोनों जिम्नास्टों ने क्रमश: 14.633 और 14.233 अंक हासिल किये।

संबंधित समाचार