अक्षय कुमार ने मुंबई में पूरी की ‘रक्षा बंधन’ की शूटिंग, फिल्म में भूमि पेडनेकर भी आएंगी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की मुंबई में होने वाली शूटिंग पूरी कर ली है। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। कुमार ने ट्वीट किया, ” आज फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की मुंबई में होने वाली शूटिंग …

मुंबई। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की मुंबई में होने वाली शूटिंग पूरी कर ली है। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।

कुमार ने ट्वीट किया, ” आज फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की मुंबई में होने वाली शूटिंग पूरी हो गई है।” फिल्म में कुमार की बहनों की भूमिका में सादिया खातीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत नजर आएंगी।

अभिनेता ने पहले बताया था कि फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों ने लिखी है, जो उनकी बहन अल्का हीरानंदानी का समर्पित है।

संबंधित समाचार