आज का राशिफल | 04 अगस्त, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज किसी सरकारी मामले में विजय होने की संभावना है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परोपकार के कार्यों में मन लगाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। वृष आज ऑफिस में आपके कार्यों की लोग आलोचना कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बड़े …

मेष

आज किसी सरकारी मामले में विजय होने की संभावना है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परोपकार के कार्यों में मन लगाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे।

वृष

आज ऑफिस में आपके कार्यों की लोग आलोचना कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बड़े परिवर्तन करने से बचना चाहिए। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। वैवाहिक संबंधों का तनाव दूर होगा।

मिथुन

आज नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों को परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को लेकर असंतुष्ट रहेंगे। किसी समारोह में सम्मिलित होने का विचार बनायेंगे। आपको नए अनुभवों के लिये तैयार रहना चाहिए। त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें।

कर्क

आज लवमेट के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सभी कार्यों को समय से पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। अपने गुस्से को नियंत्रित करके शांति से काम लें। करियर को लेकर किसी से सलाह लेना उचित नहीं है।

सिंह

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के साथ बैठकर गंभीर विषयों पर चिंतन करेंगे। सरकारी कार्यों से धन लाभ मिलेगा। आपका दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है।

कन्या

आज परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में कुछ नई योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। कोर्ट केस में आपको विजय मिल सकती है। पहले की गई मेहनत आज सुखद परिणाम दे सकती है।

तुला

आज व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ व्यवहार में कड़वाहट हो सकती है। धर्म के प्रति मन में आस्था कम हो सकती है। आपके आदर्शों और व्यवहार की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक

आज संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बाहरी लोगों के ऊपर अपना समय बर्बाद न करें। बड़े अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। धार्मिक आयोजन में जानें का अवसर मिल सकता है।

धनु

आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नए लोगों के साथ आपके संबंध विकसित हो सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। आज आप घर पर शांतिपूर्वक समय बिताएंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं।

मकर

आज व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे। अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाये रखें। आपके आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा। दोपहर के बाद आपको शुभ समाचार मिलेंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ

आज इलाज में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। समय का बेहतरीन सदुपयोग कर पाएंगे। शाम के समय बाहर डिनर के लिए जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग में नजदीकी बढ़ेगी। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

मीन

आज विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। मन में अज्ञात भय पनप सकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों की जानकारी रखें। अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।