पीएम मोदी ने की मुक्केबाज लवलीना की सराहना, दी जीत की बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को बुधवार को बधाई दी और कहा कि रिंग में उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है। लवलीना को टोक्यो ओलंपिक के महिला वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) के सेमीफाइनल में तुर्की की मौजूदा विश्व …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को बुधवार को बधाई दी और कहा कि रिंग में उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है। लवलीना को टोक्यो ओलंपिक के महिला वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) के सेमीफाइनल में तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ”बहुत शानदार मुकाबला किया लवलीना बोरगोहेन। बॉक्सिंग रिंग में उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है। उनकी दृढ़ता और संकल्प प्रशंसनीय है। कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।”
Well fought @LovlinaBorgohai! Her success in the boxing ring inspires several Indians. Her tenacity and determination are admirable. Congratulations to her on winning the Bronze. Best wishes for her future endeavours. #Tokyo2020
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2021
लवलीना को मिले कांस्य पदक के साथ ही टोक्यो खेलों में भारत के हाथ तीसरा पदक लगा। इससे पहले भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने रजत जबकि बैडमिंटन में पीवी सिंधू ने कांस्य पदक जीता। लवलीना का पदक पिछले नौ वर्षों में भारत का ओलंपिक मुक्केबाजी में पहला पदक है।
