मुरादाबाद: सड़क हादसे में चड्ढा ग्रुप के सुपरवाइजर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सड़क हादसे में घायल चड्ढा ग्रुप के सुपरवाइजर की महानगर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। मंगलवार रात उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। रामपुर जनपद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काशीराम नगर नादिर बाग में रहने वाले 42 वर्षीय मनोज कुमार झा चड्ढा …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सड़क हादसे में घायल चड्ढा ग्रुप के सुपरवाइजर की महानगर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। मंगलवार रात उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था।

रामपुर जनपद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काशीराम नगर नादिर बाग में रहने वाले 42 वर्षीय मनोज कुमार झा चड्ढा ग्रुप में सुपरवाइजर थे। करीब तीस साल पूर्व उन्होंने यहां मकान बना लिया था और पत्नी प्रीति तथा दो बच्चों आदिती और उत्कर्ष के साथ रहते थे।

वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। मनोज कुमार झा शाहबाद क्षेत्र के इंचार्ज थे। मंगलवार की रात वह बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान गांव मिलक चिकना के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।

हालत गंभीर होने पर मनोज को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर रात साढ़े 10 बजे उनकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मनोज कुमार की मौत से उनकी पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार