यूपी आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश के सभी राजकीय व निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2021 है। आवेदन राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट http://scvtup.in/ पर जाकर ऑनलाइन करना है। परिषद ने रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी …

लखनऊ। प्रदेश के सभी राजकीय व निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2021 है। आवेदन राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट http://scvtup.in/ पर जाकर ऑनलाइन करना है। परिषद ने रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं।

अभ्यर्थी इन चार फोन नंबरों 0522-4047658, 9628372929, 0522-4150500 और 7897992063 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव व अधिशासी निदेशक हरिकेश चौरसिया ने दी है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में सहायता के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विवरणी ई-फार्म तथा विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध है।

आवेदन शुल्क-
सामान्य/पिछड़ा वर्ग के लिए- 250 रुपये
एसी/एसटी के लिए- 150 रुपये

आयु सीमा- अभ्यर्थी की आयु एक अगस्त 2021 को न्यूनतम 14 वर्ष होनी चाहिए. इस तरह अभ्यर्थी का जन्म 21 जुलाई 2007 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए. जबकि अधिकतम आयु का कोई प्रतिबंध नहीं है.

आरक्षण का नियम
एससी- प्रत्येक ट्रेड में कुल सीटों का 21 प्रतिशत
एसटी- प्रत्येक ट्रेड में कुल सीटों का दो प्रतिशत
ओबीसी- प्रत्येक ट्रेड में कुल सीटों का 27 प्रतिशत
आर्थिक रूप से पिछड़ा- प्रत्येक ट्रेड में कुल सीटों का 10 प्रतिशत

यूपी आईटीआई में डेढ़ लाख सीटें घटाई
यूपी के महानिदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन ने आईटीआई की करीब डेढ़ लाख सीटें घटा दी हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह फैसला बीते दिनों हुई बैठक में लिया गया। साथ ही , निजी संस्थानों में भी तीसरी पाली बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राज्य व्यावसायिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी आइटीआइ को गुणवत्ता युक्त तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार