झारखंड की इस नीति से प्रभावित होकर माओवादी कर रहे आत्मसमर्पण और सरकारी योजनाओं का उठा रहे लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुमका। झारखंड के दुमका जिला पुलिस के समक्ष बुधवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के सक्रिय दस्ते के सदस्य गंगा प्रसाद राय ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई वरीय अधिकारियों के समक्ष माओवादी ने …

दुमका। झारखंड के दुमका जिला पुलिस के समक्ष बुधवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के सक्रिय दस्ते के सदस्य गंगा प्रसाद राय ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई वरीय अधिकारियों के समक्ष माओवादी ने आत्मसमर्पण किया।

इस दौरान माओवादी ने अपना हथियार भी पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत तत्काल एक लाख पन्द्रह हजार का चेक सौंपा और अन्य सभी लाभ मुहैया कराने की दिशा में त्वरित पहल का भरोसा दिलाया।

माओवादी ने कहा कि झारखण्ड सरकार के पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर वह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में शामिल हो रहा हैं। नक्सली ने वर्ष 2014 से वर्ष 2021 तक माओवादी दस्ते में सक्रिय सदस्य के रुप में विभिन्न कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

संबंधित समाचार