हल्द्वानी: वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति के लिए 20 को होगी काउंसलिंग
हल्द्वानी, अमृत विचार। अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक और ऑफिसर्स एसोसिएशन के बीच वार्ता हुई है। अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक कुमाऊं मंडल रघुनाथ लाल आर्य ने एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन को बताया कि कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग होगी। बताया कि यह काउंसलिंग 20 अगस्त से शुरू होगी। इसके …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक और ऑफिसर्स एसोसिएशन के बीच वार्ता हुई है। अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक कुमाऊं मंडल रघुनाथ लाल आर्य ने एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन को बताया कि कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग होगी।
बताया कि यह काउंसलिंग 20 अगस्त से शुरू होगी। इसके अलावा कनिष्ठ सहायक के पद पर स्थायीकरण के लिए पत्र भी जारी कर दिया है। वरिष्ठता निर्धारण कोटि करण, पदोन्नति संशोधन व समय-समय पर अन्य ड्यूटी लगाने व प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि पर जनपदवार समीक्षा की गई। सभी जनपदों के अध्यक्ष व सचिव से कहा कि जिन सदस्यों के कार्यालय से अभी तक गोपनीय आख्या जमा नहीं हुई है, वह शीघ्र जमा करें।
वार्ता में मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती, मंडल सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, सचिव पंकज जोशी, पिथौरागढ़ अध्यक्ष सौरभ चंद, संयुक्त मंत्री राजेन्द्र राणा जिलाध्यक्ष नैनीताल हरिशंकर नेगी, पूर्व उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रौतेला, , यूएस नगर अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, सचिव हरजीत, जिलाध्यक्ष बागेश्वर विजय रावत, सचिव इंद्रेश कोरंगा संरक्षक, भुवन जोशी, अशोक कुमार शर्मा, अर्जुन बागेश्वर, हेमन्त कुमार बिष्ट के अलावा प्रशासनिक अधिकारी सुभाष जोशी, कविता, सचिव कुमाऊं मंडल नैनीताल, धीरेन्द्र कुमार पाठक आदि थे।
