11 हजार वोल्ट की लाइन से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में ट्रक 11 हजार वोल्ट हाईं टेंशन की लाइन से भिड़ गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अपने घर ले गए। प्राप्त जानकारी …

अमरोहा, अमृत विचार। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में ट्रक 11 हजार वोल्ट हाईं टेंशन की लाइन से भिड़ गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अपने घर ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर निवासी राजू (45) पुत्र राजकुमार ट्रक चलाकर अपने बच्चों का पालन पोषण करता था। बुधवार को राजू ट्रक में मेरठ से गेहूं का बीज लादकर धनौरा थाना क्षेत्र के गांव झुंडपुरा में सरदार श्रमसिंह के यहां आ रहा था। जब वह ग्राम झुंडपुरा में माल उतारकर वापस जा रहा था।

तब गांव में ही सड़क के बीचों बीच जा रही 11 हजार की लाइन से उसका ट्रक भिड़ गया। ट्रक में करंट उतरने से ट्रक चालक राजू की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा गई। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। राजू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद मृतक राजू के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराये बिना ही घर ले गए।

संबंधित समाचार