Covid-19: पाकिस्तान में कोरोना से निपटने की नीति हो रही नाकाम, 4722 नए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना के 4,722 नये मामले दर्ज किये गये और इस संक्रमण से 46 लोगाें की माैत हो गयी। नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। महामारी के खिलाफ पाकिस्तान के अभियान का नेतृत्व करने वाले विभाग एनसीओसी ने बताया कि देश में संक्रमिताें की कुल …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना के 4,722 नये मामले दर्ज किये गये और इस संक्रमण से 46 लोगाें की माैत हो गयी। नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महामारी के खिलाफ पाकिस्तान के अभियान का नेतृत्व करने वाले विभाग एनसीओसी ने बताया कि देश में संक्रमिताें की कुल संख्या 10,47,999 पर पहुंच गयी है जिनमें से 9,45,829 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। देश में 3,858 गंभीर रोगियों सहित सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 78,595 हो गयी है।

एनसीओसी के अनुसार, कोरोना के कारण मंगलवार को 46 और लोगों की मौत हो जाने से देश में मरने वालों की कुल संख्या 23,575 हो गयी है। पाकिस्तान का दक्षिणी प्रांत सिंध 3,89,699 संक्रमणों के साथ देश का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद पूर्वी प्रांत पंजाब में 3,59,321 मामले दर्ज किये गये हैं। एनसीओसी के अध्यक्ष असद उमर ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान ने सोमवार को एक दिन में कोविड-19 वैक्सीन की 10 लाख डोज देने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

संबंधित समाचार