शाहजहांपुर: पानी भरे गड्ढे में नहाने उतरे दो बालकों की डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। साथी बच्चों के साथ जानवर चराने गए दो बालक नहाते समय पानी भरे गड्ढे में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोजा के गांव जमुका निवासी अनिल कुमार का 12 वर्षीय बेटा रोहित, हम उम्र साथी आदर्श पुत्र जगदीश व अन्य …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। साथी बच्चों के साथ जानवर चराने गए दो बालक नहाते समय पानी भरे गड्ढे में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रोजा के गांव जमुका निवासी अनिल कुमार का 12 वर्षीय बेटा रोहित, हम उम्र साथी आदर्श पुत्र जगदीश व अन्य बच्चे बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव के पास से होकर निकली सीतापुर ब्रांच लाइन किनारे जानवर चराने गए थे। रेल पटरी के दोहरीकरण के चलते जेसीबी से मिट्टी निकाली गई थी जिससे वहां गहरा गड्ढा हो गया है।

रोहित का और आदर्श का फाइल फोटो

गड्ढे में पानी भरा हुआ है। रोहित और आदर्श गड्ढे में नहाने के लिए कूद गए। उन्हें गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं था। वे डूबने लगे। साथी बच्चे गांव पहुंचे और परिवार वालों को जानकारी दी। परिवार के लोग भाग कर पहुंचे, तब तक दोनों बच्चे डूब चुके थे। परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव के ही कुछ तैराकों ने मशक्कत कर दोनों बालकों को निकाला। पुलिस के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए। देर शाम नायब तहसीलदार और लेखपाल गांव पहुंचे और मुआवजा दिलवाए जाने का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार