बरेली: विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भर सकेंगे बीएड के छात्र
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड, एमएड, बीपीएड व बीएलएड छात्रों को परीक्षा फार्म भरने का एक और मौका दिया है। हालांकि परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्रों को 500 रुपये का विलंब शुल्क भी चुकाना होगा। अब छात्र 5 अगस्त से 9 अगस्त तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म व शुल्क जमा …
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड, एमएड, बीपीएड व बीएलएड छात्रों को परीक्षा फार्म भरने का एक और मौका दिया है। हालांकि परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्रों को 500 रुपये का विलंब शुल्क भी चुकाना होगा। अब छात्र 5 अगस्त से 9 अगस्त तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म व शुल्क जमा कर सकेंगे। छात्रों को भरे हुए परीक्षा फार्म 10 अगस्त तक महाविद्यालयों में जमा करने होंगे।
परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद के मुताबिक बीएड (महाविद्यालयों के लिए), एमएड, बीपीएड एवं बीएलएड परीक्षा वर्ष 2021, वार्षिक व्यवसायिक परीक्षा 2021 के स्नातक स्तर पर बीएससी गृह विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी, ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स एवं कम्प्यूटर और एमएससी गृहविज्ञान, विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के संस्थागत, परीक्षा सुधार, छूटी हुई मौखिकी परीक्षा और भूतपूर्व परीक्षा के परीक्षा फार्म कई छात्र भरने से छूट गए। इस वजह से फार्म भरने की तिथि बढ़ाई जाती है। भरे हुए परीक्षा फार्म महाविद्यालयों को 10 अगस्त तक ऑनलाइन स्वीकृत करने होंगे।
सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म की भी तिथि बढ़ाई
विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सेमेस्टर पाठ्यक्रम बीटेक, बीफार्मा, एमफार्मा, एमएससी, एमसीए, एमबीए, एमएड, एमए, एमफिल के संस्थागत, भूतपूर्व, परीक्षा सुधार एवं छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के वर्ष 2021 के परीक्षा फार्म भरने की तिथि विश्वविद्यालय ने 30 जुलाई निर्धारित की थी। कई छात्र परीक्षा फार्म भरने से रह गए, इसके चलते तिथि में बढ़ोत्तरी की गई है। छात्र 5 अगस्त से 9 अगस्त तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म व शुल्क जमा कर सकेंगे। विभागों को 10 अगस्त तक परीक्षा फार्म ऑनलाइन स्वीकृत करने होंगे।
